[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा NH पर चलेगा बुलडोजर, 299 अवैध अतिक्रमण हटाने का DM ने दिया आदेश

सहरसा NH पर चलेगा बुलडोजर, 299 अवैध अतिक्रमण हटाने का DM ने दिया आदेश

0
सहरसा NH पर चलेगा बुलडोजर, 299 अवैध अतिक्रमण हटाने का DM ने दिया आदेश
सहरसा - बैठक करते डीएम, एसपी व अन्य

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa NH Encroachment : राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. सहरसा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे फैले अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों से 30 जून तक हर हाल में अवैध अतिक्रमण हटाया जाए.

शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट नेशनल हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई.

आखिर कितने अतिक्रमण हटाए जाएंगे?

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 299 अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं. इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर 98, राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर 189 और राष्ट्रीय राजमार्ग 106 पर 12 अतिक्रमण शामिल हैं.

हालांकि, एनएच 107 के नौ स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है. लेकिन शेष अतिक्रमणकारियों ने अब तक स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया है.

डीएम ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिया?

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्षों को 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंता और विभागीय कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि कार्रवाई प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके.

किन-किन क्षेत्रों में मिला अतिक्रमण?

बैठक में बताया गया कि पुरीख, सिहौल, तुनियाही, बनगांव, बिहरा, बेला, मुरली, बलुआहाट, सबेला और कहरा सहित कई स्थानों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया है.

इन क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना गया है.

सारण की खबरें यहां पढ़ें

सड़क हादसों को रोकने के लिए क्या होगी व्यवस्था?

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के एनओसी की समीक्षा करने तथा शहरी क्षेत्रों में भवन निर्माण की स्वीकृति से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनिवार्य एनओसी लेने का निर्देश भी दिया गया.

Saharsa NH Encroachment : अवैध पार्किंग पर भी सख्ती

बैठक में जानकारी दी गई कि एनएच 327ई पर सड़क सुरक्षा और त्वरित राहत के लिए दो एंबुलेंस तथा दो पेट्रोलिंग वाहन लगातार तैनात हैं.

वहीं, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग रोकने के लिए थाना पुलिस, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार जांच अभियान चला रही है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई भी की जा रही है.

सड़क सुरक्षा से जुड़ा यह अभियान केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. ऐसे में आने वाले दिनों में जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel