[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा कपसिया बस्ती में वज्रपात से एक किसान की मौत, तीन घायल

कपसिया बस्ती में वज्रपात से एक किसान की मौत, तीन घायल

0
कपसिया बस्ती में वज्रपात से एक किसान की मौत, तीन घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर

Saharsa news: सहरसा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड अंतर्गत कपसिया बस्ती में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. इसकी चपेट में आने से खेत में मौजूद एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मृतक किसान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है.

लगातार बदल रहे मौसम और बारिश के बीच वज्रपात की घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है. प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों एवं खेतों में नहीं जाने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel