[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा दिनदहाड़े मक्का व्यवसायी से पांच लाख की छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

दिनदहाड़े मक्का व्यवसायी से पांच लाख की छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

0
दिनदहाड़े मक्का व्यवसायी से पांच लाख की छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस.

पतरघट (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

Saharsa News : पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत सौर बाजार-पतरघट मुख्य सड़क मार्ग पर कपसिया बस्ती के समीप शीतलपट्टी पुल के पास गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक मक्का व्यवसायी से पांच लाख रुपये नगद से भरा बैग छीन लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार, पस्तपार थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार किशनपुर पंचायत के सुरमाहा बस्ती निवासी मक्का व्यवसायी हरेंद्र यादव मधेपुरा स्थित एक्सिस बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर चालक के साथ निजी कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वे कपसिया बस्ती में अपनी बेटी से मिलने के लिए रुके। कार से उतरते समय उनके हाथ में नगदी से भरा बैग था. तभी पीछे से ओवरटेक कर पहुंचे पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और तेजी से फरार हो गए. बताया जाता है कि बैग में पांच लाख रुपये नकद के अलावा चेकबुक भी रखी हुई थी. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने तक का मौका नहीं मिला. व्यवसायी द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और अपराधियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे आंखों से ओझल हो चुके थे.

Saharsa News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अपराधियों ने हेलमेट और टोपी पहन रखी थी, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. कपसिया चौक स्थित एक साइबर कैफे के कैमरे में संदिग्ध बाइक सवारों की तस्वीरें भी कैद होने की बात सामने आई है.

थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अपराधियों को व्यवसायी के पास बड़ी रकम होने की जानकारी पहले से थी या नहीं. बैंक और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने जल्द ही मामले के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.

ALSO READ : मां से कहा था- जल्द घर आऊंगा, कुछ घंटे बाद ही CISF जवान की मौत, मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात थे जहानाबाद के रौशन कुमार

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं. उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर 20 मई को भी बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से नकदी, मोबाइल फोन और सोने की चकती छीन ली थी.

ALSO READ : बिहार में सिर्फ 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, जानिए सरकार का मेगा प्लान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel