[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा में विकास योजनाओं की रफ्तार पर DM की सख्ती, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

सहरसा में विकास योजनाओं की रफ्तार पर DM की सख्ती, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

0
सहरसा में विकास योजनाओं की रफ्तार पर DM की सख्ती, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
- सहरसा - बैठक करते डीएम व अन्य

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa News: सहरसा जिले में चल रही सड़क, भवन, पुल, खनन और अन्य आधारभूत संरचना विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए. विकास भवन में आयोजित मासिक समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति का विस्तृत आकलन किया.

विकास भवन में हुई हाई लेवल समीक्षा बैठक

शुक्रवार को आयोजित बैठक में विभिन्न तकनीकी विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता आम जनता को प्रभावित करती है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें.

बाधाओं को तुरंत दूर करने का निर्देश

डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी या अन्य बाधाएं आ रही हैं, उनकी पहचान कर तत्काल समाधान किया जाए. उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उनका कहना था कि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचना ही प्रशासन की प्राथमिकता है.

खनन विभाग के कार्यों की भी हुई समीक्षा

बैठक में जिला खनन कार्यालय द्वारा संचालित कार्यों और उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें.

गुणवत्ता और समयसीमा पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी, विभिन्न तकनीकी विभागों के अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी की जाएगी.

Also Read: RJD MLC बोले- राबड़ी देवी डायमंड ज्वेलरी नहीं पहनतीं, सिंगर को हीरे का कंगन गिफ्ट करने के बाद JDU ने की ED जांच की मांग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel