[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा BPSC TRE-4 को लेकर सहरसा में छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

BPSC TRE-4 को लेकर सहरसा में छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

0
BPSC TRE-4 को लेकर सहरसा में छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते छात्र

Saharsa news: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

बीपीएससी टीआरई-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर बुधवार देर शाम सहरसा में छात्रों ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और अपनी मांगों को बुलंद किया.

मशाल जुलूस नगर निगम चौक से शुरू होकर गंगाजल चौक, रेलवे गुमटी, थाना चौक एवं डीबी रोड होते हुए शंकर चौक पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने टीआरई-4 बहाली प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

जुलूस का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि छात्रों ने अब अपने हक और अधिकार की लड़ाई सड़क पर शुरू कर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से छात्र समुदाय में भारी आक्रोश है.

उन्होंने सरकार से बीपीएससी टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी करने, परीक्षा प्रक्रिया में पीटी एवं मेंस की बाध्यता समाप्त करने, आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्र नेताओं की बिना शर्त रिहाई तथा छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की.

मनीष कुमार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से शिक्षक बहाली लंबित रहने के कारण लाखों अभ्यर्थियों की उम्र सीमा समाप्त हो रही है. बावजूद इसके सरकार बहाली प्रक्रिया में लगातार देरी कर रही है, जबकि राज्य में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है.

मशाल जुलूस में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि यदि जल्द नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. कार्यक्रम में आशुतोष कुमार, रितेश, दीपक कुमार, पूजा कुमारी, आरती कुमारी, सृष्टि कुमारी, श्रेया रानी, आंचल कुमारी, राजा कुमार, नवनीत कुमार, केशव झा समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel