[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा बासा पर सो रहे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपितों के पिता समेत एक संदिग्ध हिरासत में

बासा पर सो रहे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपितों के पिता समेत एक संदिग्ध हिरासत में

0
बासा पर सो रहे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपितों के पिता समेत एक संदिग्ध हिरासत में
अस्पताल में मौजूद मृतक शत्रुघ्न यादव के परिजन और स्थानीय लोग.

सलखुआ (सहरसा) से रिपोर्ट:

Saharsa Beaten to Death Case: जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेसरा गांव में मंगलवार की रात एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान उटेसरा गोठ निवासी शत्रुघ्न यादव (55) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्न यादव गांव स्थित ईंट-चिमनी के समीप बने बासा पर सो रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों के पिता समेत एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. वहीं, संभावित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel