[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा एयरपोर्ट के उन्नयन का रास्ता साफ, 15 माह में निर्माण का लक्ष्य

सहरसा एयरपोर्ट के उन्नयन का रास्ता साफ, 15 माह में निर्माण का लक्ष्य

0
सहरसा एयरपोर्ट के उन्नयन का रास्ता साफ, 15 माह में निर्माण का लक्ष्य
सहरसा एयरपोर्ट.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र :

Saharsa Airport Upgrade Project : कोसी क्षेत्र के लोगों के लंबे इंतजार के बाद सहरसा हवाई अड्डे के विकास एवं उन्नयन की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है. भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा जारी ई-निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. निविदा में चार कंपनियोंआद्याराज डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, आनंद बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एससीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया है. तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जायेगा.


35 करोड़ से अधिक का है टेंडर
एएआई ने इस परियोजना के लिए लगभग 35.14 करोड़ रुपये की लागत से निविदा जारी की थी. परियोजना को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन मोड में क्रियान्वित किया जायेगा. एयरपोर्ट का निर्माण आधुनिक भूकंपरोधी तकनीक एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जायेगा। इसके लिए प्री-इंजीनियर्ड एवं प्री-फैब्रिकेटेड संरचनाओं का उपयोग किया जायेगा. जिससे भवन अधिक सुरक्षित एवं टिकाऊ बन सके.


छोटे क्षेत्रीय विमान भरेंगे उड़ान
परियोजना के तहत मौजूदा हवाई अड्डे को कोड-2बी श्रेणी के विमान संचालन के अनुरूप विकसित किया जायेगा. इसके बाद यहां से 19 से 20 यात्रियों की क्षमता वाले छोटे क्षेत्रीय विमान उड़ान भर सकेंगे. योजना के तहत 1580 वर्गमीटर क्षेत्र में दो मंजिला टर्मिनल भवन, 165 वर्गमीटर क्षेत्र में एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर एवं 451 वर्गमीटर क्षेत्र में फायर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा 1000 मीटर लंबा एवं 30 मीटर चौड़ा रनवे विकसित किया जायेगा. इसके अलावे पार्किंग, सीमा दीवार, जलापूर्ति व्यवस्था, विद्युत उपकेंद्र सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जायेगा

15 महीने में पूरा होगा निर्माण
एएआई द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार निर्माण कार्य 15 माह के भीतर पूरा किया जाना है. परियोजना पूरी होने के बाद जिला मुख्यालय से क्षेत्रीय उड़ान सेवाएं शुरू होने का मार्ग प्रशस्त होगा. यह परियोजना केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान एवं बिहार सरकार की हवाई संपर्क विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

जिले की पहचान होगी मजबूत
स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट के विकसित होने से कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही व्यापार, पर्यटन, निवेश एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. वर्षों से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने से सहरसा की पहचान एक उभरते क्षेत्रीय केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel