[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा बाबा कारू स्थान मंदिर तक जुड़े सड़क, विस में गूंजा मुद्दा, मंत्री ने दिया आश्वासन

बाबा कारू स्थान मंदिर तक जुड़े सड़क, विस में गूंजा मुद्दा, मंत्री ने दिया आश्वासन

0
बाबा कारू स्थान मंदिर तक जुड़े सड़क, विस में गूंजा मुद्दा, मंत्री ने दिया आश्वासन

विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मजबूती से उठाई मांग

उच्चैत भगवती से महिषी तारा स्थान तक बन रही सड़क का होगा विस्तार

सिमरी बख्तियारपुर. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन और विकास को लेकर एक अहम मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया. विधायक ने मधुबनी जिले के प्रसिद्ध उच्चैत भगवती मंदिर से सहरसा के महिषी स्थित तारा स्थान तक बन रही सड़क का विस्तार सिमरी बख्तियारपुर के संत बाबा कारू स्थान मंदिर तक करने की मांग की. विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के समक्ष अपनी बात रखते हुए विधायक ने कहा कि संत बाबा कारू स्थान एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है और इसे मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ना श्रद्धालुओं और क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है.

सरकार का जवाब और भरोसा

विधायक के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने सदन को बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227 जे पर स्थित उच्चैत को एनएच 527 ए से होकर महिषी तारा स्थान तक जोड़ने वाले पथ का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है. यह सड़क टू लेन होगी. हालांकि लिखित जवाब में विभाग ने वर्तमान में बाबा कारू स्थान तक सड़क विस्तार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन न होने की बात कही, लेकिन सदन में चर्चा के दौरान मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि अगले वित्तीय वर्ष में इस सड़क को संत बाबा कारू स्थान मंदिर तक जोड़ने का कार्य किया जायेगा. अगर किसी तरह का कोई प्रस्ताव आयेगा तो यह होगा.

अग्रणी विधानसभा बनाना ही लक्ष्य : संजय सिंह

इस आश्वासन के बाद विधायक संजय कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संकल्प सिमरी बख्तियारपुर को बिहार का अग्रणी विधानसभा क्षेत्र बनाना है. उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र को सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बाबा कारू स्थान का सड़क संपर्क सुधरने से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह पूरा क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel