[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय सरकार मोड़ रही मुंह : राजद

जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय सरकार मोड़ रही मुंह : राजद

0
जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय सरकार मोड़ रही मुंह : राजद

महंगाई, बेरोजगारी सहित जन समस्याओं को लेकर राजद ने किया धरना-प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

पतरघट. प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रमेशचंद्र राणा ने की, जबकि संचालन राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने किया. धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते केंद्र एवं बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की. जिला परिषद सदस्य संतोष यादव, सुमेश्वर यादव, रमेश सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रविन्द्र यादव, मो जुमराती सहित अन्य नेताओं ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय सरकार उनसे मुंह मोड़ रही है, जबकि महंगाई एवं बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है. राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती कर सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है. धरना-प्रदर्शन में मुखिया बिनोद कुमार पप्पू, महेंद्र चरण यादव, तेज नारायण यादव, भाई दिनेश यादव, ललन यादव, इंद्रदेव यादव, संतोष यादव, सरपंच विशुनदेव यादव, लाल यादव, दिलीप यादव, रमण यादव, हेमंत, रंजीत राम सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel