[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा रंगोली, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

रंगोली, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

0
रंगोली, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

कला भवन में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का हुआ समापन सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय के समीप स्थित कला भवन में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का मंगलवार को भव्य समापन हो गया. उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ और बनमा इटहरी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह और एसडीएम आलोक राय मौजूद रहे. तीन दिनों तक चले इस उत्सव में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, वाद-विवाद और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने बिहार की समृद्ध विरासत और कला को मंच पर उतारा. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को विधायक, एसडीएम व बीडीओ ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार सिंह ने बिहार के गौरवशाली इतिहास और निर्माण की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, विशेषकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है. आगामी 3 वर्षों में अनुमंडल क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा. विधायक ने जानकारी दी कि काठो पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय अंधरी, जो लंबे समय से भवनहीन था, उसके लिए उन्होंने संबंधित मंत्री से मिलकर चार कमरों के भवन की स्वीकृति दिला दी है. जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा. इस एसडीएम आलोक राय ने कहा कि बिहार दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी पहचान और स्वाभिमान का पर्व है. उज्ज्वल बिहार का सपना तभी साकार होगा जब हमारे बच्चे शिक्षित और जागरूक होंगे. कार्यक्रम में बीडीओ जयकिशन, वीरेंद्र कुमार, गुलशन कुमार झा, लेबर पदाधिकारी मनोज कुमार और शिक्षक सुदर्शन कुमार गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर मुरारी सिंह, गौरव सिंह, अशोक सिंह, राजवीर सिंह, राजीव रंजन, तुषार देव, चंदन कुमार, अशोक कुमार सिंह, केसरी कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप पासवान, अकबर आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel