[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर निकाला आक्रोश मार्च

हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर निकाला आक्रोश मार्च

0
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर निकाला आक्रोश मार्च

सनातन संघर्ष समिति ने किया विरोध-प्रदर्शन सिमरी बख्तियारपुर . बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मंगलवार शाम सनातन संघर्ष समिति के बैनर तले आक्रोश मार्च निकाला गया. आक्रोश मार्च पुरानी बाजार से निकल कर डाकबंगला चौक, थाना चौक, ब्लॉक चौक, शर्मा चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, मुख्य बाजार होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा. जहां आक्रोश मार्च सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान दर्जनों युवा हाथ में तख्तियां लेकर बांग्लादेश सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे. आक्रोश मार्च में शामिल भाजपा नेता संजीव भगत ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. यह इंसानियत व मानवता को शर्मसार कर रहा है. बांग्लादेश की सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करे. अन्यथा परिणाम बुरा होगा. वहीं आक्रोश मार्च में शामिल अमित कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, वह भारत के हिंदू स्वीकार नहीं कर सकते हैं. इस मौके पर राहुल कुमार चौरसिया, सिंपल कुमार, अरविंद भगत, आजाद भगत, देव जायसवाल, प्रिंस कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel