[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर निकाला विजय जुलूस

दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर निकाला विजय जुलूस

0
दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर निकाला विजय जुलूस

सहरसा. शहर के शंकर चौक पर गुरुवार को वैश्य समाज व एनडीए कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर विजय जुलूस व उत्सव मनाया. वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित की गयी थी. कार्यक्रम में दिल्ली चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने वाली भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लांजवति झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी व गृहमंत्री समेत प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने केंद्रीय राजधानी में एक सक्षम महिला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए धन्यवाद दिया. वैश्य समाज जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष जताते कहा कि वह दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने, महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने व सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सफल रहेंगी. जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कहा कि दिल्ली के समग्र विकास के साथ मोदी जी के किए हुए वादा रेखा गुप्ता पूरा करेंगी. जदयू नेता देवेंद्र कुमार देव ने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर सुशोभित किया है. जदयू महिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि एनडीए में ही कार्यकर्ताओं को ऐसा मान व सम्मान मिलता है. भाजपा महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व हमेशा राष्ट्रहित एवं महिलाओं के सत्ता में उचित व प्रभावी भागीदारी देकर नारी शक्ति को बढ़ाने का कार्य कर रही है. भाजपा मंत्री रिंकी देवी व सीमा झा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा व वैश्य समाज के महामंत्री संजय कुमार ने कहा कि वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता के खुशी में आज सहरसा वैश्य समाज ढोल बजाकर, आतिशबाजी व रंग गुलाल के साथ होली खेलने के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. जश्न में जदयू प्रदेश महासचिव अनुजा मिश्रा, स्मिता सिन्हा, रानी झा, भाजपा महिला अध्यक्ष सुगामणि देवी, वार्ड पार्षद कामेश्वर साह कामेश, वार्ड पार्षद शंभू साह, विवेक भगत, रंजीत दास, राजकुमार साह, पूर्व मुखिया राजकिशोर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नीरज राम, अरूण जयसवाल, विष्णु देव पंडित, राकेश गुप्ता, दिलीप साह, प्रेम मुकुंद, संतोष गुप्ता, लडू गुप्ता, रंजीत चौधरी, निरंजन साह, लालबहादुर साह,शंकर साह, विनय बिहारी, भूपी साह, सुरेश गुप्ता,अमित आनंद, सोचित कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel