[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, मेडल पाकर खिले चेहरे

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, मेडल पाकर खिले चेहरे

0
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, मेडल पाकर खिले चेहरे
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

सहरसा से आयुष कुमार की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Pratibha Samman Samaroh 2026: सहरसा जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में बुधवार को ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. समारोह का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक आईपी गुप्ता, जिलाधिकारी दीपेश कुमार, मेयर बैन प्रिया और उप महापौर गुड्डू हयात सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस गौरवमयी अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी: जिलाधिकारी

Untitled Design 59 7
जिलाधिकारी दीपेश कुमार .
  • अभिभावकों की भारी भीड़: कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं सहित उनके माता-पिता और शिक्षकों की बड़ी भागीदारी रही.
  • प्रतिभा की धरती सहरसा: मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहरसा हमेशा से ज्ञान और मेधा की धरती रही है. यहां के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है.

जिलाधिकारी ने सफल छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें. खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इससे जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है.

Prabhat Khabar Pratibha Samman Samaroh 2026: विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

Prabhat Khabar Pratibha Samman Samaroh 2026
कार्यक्रम में उपस्थित लोग .

समारोह मंच से बोलते हुए विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें आगे की उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है. बच्चों को हमेशा लगन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए ताकि वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकें.

पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया.

मेडल और सर्टिफिकेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. सम्मानित होने के बाद बच्चों ने कहा कि इस सम्मान से उनका हौसला बढ़ा है और वे आगे चलकर प्रशासनिक सेवाओं व अन्य क्षेत्रों में बेहतर मुकाम हासिल करने का प्रयास करेंगे.

Also Read: भरत तिवारी के गांव पहुंचे पूर्व रॉ अधिकारी लकी बिष्ट, बोले- सच्चाई सामने लाने के लिए हो निष्पक्ष जांच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel