[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा युवती की मौत के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

युवती की मौत के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

0
युवती की मौत के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

मक्के के खेत में युवती की गोली मारकर हुई थी हत्या सलखुआ . सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया बहियार में रविवार को 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं. घटना के दूसरे दिन सोमवार तक भी पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायी है. हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोपरिया गांव से करीब दो किलोमीटर पूरब बहियार स्थित एक मक्के के खेत में खून से लथपथ हालत में एक युवती का शव मिला. बाद में उसकी पहचान कोपरिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी धीरेंद्र यादव की पुत्री सुषम कुमारी के रूप में की गयी. घास लाने गयी थी युवती परिजनों के अनुसार सुषम कुमारी रविवार दोपहर घर से मवेशियों के लिए घास लाने बहियार गयी थी. इसी दौरान करीब तीन बजे दिन में उसकी गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इलाके में सनसनी फैल गयी. शादी के बाद टूट गया था संबंध मृतका के पिता धीरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2023 में सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोहा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र रितेश यादव के साथ हुई थी. लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच संबंध टूट गया था. उन्होंने बताया कि वे बेटी की दूसरी शादी कराने की तैयारी में लगे हुए थे, तभी यह दर्दनाक घटना हो गयी. घटना के दूसरे दिन तक भी मृतका के परिजनों द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. फिलहाल परिजन शव के दाह संस्कार की प्रक्रिया में व्यस्त हैं. आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई तेज करेगी. कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस सलखुआ पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel