[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली नहीं, सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच कई ट्रेन फंसी

जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली नहीं, सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच कई ट्रेन फंसी

0
जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली नहीं, सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच कई ट्रेन फंसी

करीब 2 घंटे से अधिक सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा स्टेशन के बीच दानापुर-सहरसा स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस और समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन फंसी रही रेल प्रशासन का तर्क. ब्लॉक के कारण ट्रेन हुई विलंब दानापुर-सहरसा स्पेशल, इंटरसिटी एक्सप्रेस, पैसेंजर सहित कई ट्रेन हुई विलंब, यात्री रहे परेशान सहरसा. सहरसा-मानसी रेलखंड के बीच ट्रेनों का निर्धारित समय पर परिचालन काफी मुश्किल साबित हो रहा है. जंक्शन पर प्लेटफार्म की कमी के अलावा कई तकनीकी अड़चन की वजह से रोजाना अप और डाउन में मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन विलंब हो रही है. शुक्रवार को भी यही हाल रहा. जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली नहीं होने की वजह से मानसी से आने वाली मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन घंटों विलंब हुई. हालांकि पूछे जाने पर रेल प्रशासन ने अपना अलग-अलग तर्क दिया. किसी ने ट्रेन विलंब होने का कारण ब्लॉक को बताया तो दूसरी ओर रेल प्रशासन ने सहरसा जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली नहीं रहने की वजह बतायी. हालांकि ट्रेन विलंब होने से यात्री काफी परेशान रहे 2 घंटा 15 मिनट तक फंसी रही दानापुर-सहरसा स्पेशल 03350 दानापुर-सहरसा स्पेशल अपने निर्धारित समय से चल रही थी. सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर इस ट्रेन को 60 मिनट रोक दिया गया. यात्रियों द्वारा नाराजगी जताने पर इस ट्रेन को आगे बढ़कर सोनबरसा कचहरी स्टेशन पर करीब 45 मिनट रोक दिया गया. ट्रेन विलंब होने से यात्री काफी परेशान रहे और रेल प्रशासन पर गुस्सा निकालते रहे. कहां-कहीं फंसी रही ट्रेन सहरसा जंक्शन पर दोपहर 11 बजे के बाद प्लेटफार्म खाली नहीं रहने की वजह से मानसी से सहरसा आने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को विभिन्न स्टेशनों को रोक दी गयी. समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन कोपरिया स्टेशन पर रोक दी गयी. राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस बदला घाट, धमारा घाट व कोपरिया स्टेशन पर काफी देर तक रूकती हुई आयी. ट्रेन हुई विलंब 03350 दानापुर-सहरसा स्पेशल – एक घंटा 30 मिनट विलंब 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस – 45 मिनट विलंब 63350 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन – 2 घंटा 30 मिनट विलंब 75287 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन – करीब 3 घंटा विलंब 03387 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल – 60 मिनट विलंब 13206 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस – 60 मिनट विलंब 63359 सहरसा-मधेपुरा पैसेंजर – 60 मिनट विलंब प्लेटफार्म खाली नहीं रहने की वजह सहरसा जंक्शन पर 5 प्लेटफार्म है. जिसमें 3 प्लेटफार्म से ही लंबी दूरी की ट्रेन का आगमन व प्रस्थान होता है. वजह यह है कि प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 की लंबाई काफी छोटी है. जिससे 24 कोच की रैक इस दोनों प्लेटफार्म पर नहीं आ पाती है. शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर सहरसा पाटलिपुत्र स्पेशल खड़ी थी. प्लेटफार्म नंबर चार पर सहरसा-सियालदह हाटे बाजार खड़ी थी. प्लेटफार्म नंबर तीन पर सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन तो प्लेटफार्म नंबर पांच पर गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल की एक्स्ट्रा कोच खड़ी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel