[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा तीन मुख्य गेटों से सहरसा जंक्शन पर यात्रियों की होगी एंट्री

तीन मुख्य गेटों से सहरसा जंक्शन पर यात्रियों की होगी एंट्री

0
तीन मुख्य गेटों से सहरसा जंक्शन पर यात्रियों की होगी एंट्री

जुलाई अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना, समस्तीपुर रेल मंडल के रेल अधिकारियों ने गुरुवार को निर्माण कार्य का किया निरीक्षण,रेल मंत्री ने इंस्टाग्राम पर सहरसा को दर्शाया बताया बेहतर सहरसा.जुलाई अंत तक सहरसा जंक्शन नये स्वरूप में दिखेगा. मानसून तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है. हालांकि 60 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. नये भवन की झलक अब पूरी तरह से दिखने लगी है. रेल अधिकारियों की माने तो जुलाई अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने की संभावना है. इसे लेकर गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के.सीनियर डीइएन 3 सुनील कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सहरसा जंक्शन पहुंचकर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. साथ में पीडब्ल्यूआई के मनोज कुमार, सहरसा सहायक मंडल इंजीनियर किशोर कुमार, भारती ओम कंस्ट्रक्शन के गुड्डू सिंह, राजेश कुमार सहित अभियंता मौजूद थे. यहां बता दें कि सहरसा जंक्शन पर अमृत भारत योजना का वर्क ओम कंस्ट्रक्शन के जिम्मे दिया गया है. इससे पूर्व समस्तीपुर रेल मंडल के इंजीनियर सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. यहां बता दें कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत सहरसा जंक्शन सहित देश भर के कई रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास करने का काम जोर शोर से चल रहा है. फिलहाल सहरसा जंक्शन पर युद्ध स्तर पर निर्माण कर चल रहा है. ओम कंस्ट्रक्शन के नरेंद्र प्रसाद और राजेश कुमार की मॉनिटरिंग में युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी है. मिलेगी नयी व आधुनिक सुविधाएं इन पुनर्विकास स्टेशनों पर स्टेशनों पर नयी व आधुनिक यात्री सुविधा के साथ-साथ मौजूद सुविधाओं का बेहतर किया जायेगा. आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जायेगा. अमृत भारत योजना के तहत उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं में आवश्यक संरचनाओं को हटाकर रचनाकार रेलवे स्टेशन तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कौन कोर्स एरिया, उन्नत पार्किंग, दिव्यांगजनों को अनुकूल बुनियादी ढांचा व हरित ऊर्जा से से पर्यावरण अनुकूल भवन आदि शामिल हैं. बता दें कि बीते 6 अगस्त को सहरसा जंक्शन सहित देश भर के कुल 109 स्टेशनों का पुर्नविकास के लिए नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्माण कार्य की नींव रखी थी. करीब 41 करोड़ की लागत से सहरसा जंक्शन का पुर्न विकास होना है. नये एफओबी में मिलेगी रैंप और एक्सीलेटर की सुविधा नये भवन के निर्माण के बाद तीसरी एफओबी का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. नये एफओबी में हर प्लेटफार्म पर यात्रियों को रैंप की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया से नया एफओबी सीधा कनेक्ट होगा. यात्रियों को नये एफओबी में दोनों ओर से एक्सीलेटर की सुविधा मिलेगी. नए रास्ते से होगी निकासी सर्कुलेटिंग एरिया पार्किंग से माल गोदाम एरिया तक 150 लंबा पाथवे का निर्माण कराया जायेगा. जो चांदनी चौक तक नये रोड से जुड़ जायेगा. इसी गेट पर यात्रियों के लिए निकासी द्वार होगा. वर्तमान में जो प्रवेश द्वार है. यहां पर नये मॉडल लोक में प्रवेश द्वार होगा. सब्जी मंडी से आने वाले यात्री सर्कुलेटिंग एरिया होकर पाथवे से सीधा तीसरे फुट ओवरब्रिज के पास उतरेंगे और प्लेटफार्म पर सीधा जायेंगे. वहीं वाहन पाथवेज से कनेक्ट नई सड़क से सीधा चांदनी चौक की ओर निकल जायेंगे. एंट्री के लिए होंगे तीन गेट सहरसा शहर से रेलवे स्टेशन आने के लिए तीन मुख्य गेट बनाया जायेगा. पूर्व में दो ही गेट का प्लान था. अब तीन मुख्य गेट बनाये जायेंगे. जिससे यात्री रेलवे परिक्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे. तीनों गेट पश्चिम दिशा से होगा. पहला गेट वर्तमान में जो पश्चिम दिशा से स्टेशन प्रवेश होता है, वहां बनेगा. दूसरा गेट चांदनी चौक के कॉर्नर पर बनेगा. इसके लिए विद्युत विभाग को चांदनी चौक के पास से दो ट्रांसफार्मर हटाने के लिए रेलवे ने पत्र लिखा है. ताकि रेलवे अपनी जमीन को अधिग्रहण कर वहां गेट बना सके. वहीं तीसरा गेट माल गोदाम के पास से होगा. अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी अमृत भारत योजना के तहत सहरसा जंक्शन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. पश्चिम दिशा से चांदनी चौक के पास जो भी आवंटित दुकान थी, उसे हटाकर प्रशांत सिनेमा रोड के पास शिफ्ट किया गया है .वहीं दूसरे और तीसरी शिफ्ट में अब तक 30 दुकानें हटाई जा चुकी है और इसके अलावा जो अवैध दुकान थी, उन्हें पूरी तरह से हटा दिया गया है. रेल मंत्री ने इंस्टाग्राम पर दर्शाया सहरसा को रेल मंत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर सहरसा जंक्शन पर चल रहे अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य को नए भवन के रूप में दर्शाया है और उसे बेहतर बताया है. इसके अलावा सहरसा में अमृत भारत योजना के तहत चल निर्माण कार्य में आम लोग भी सामाजिक स्तर पर भागीदारी दिखा रहे हैं. सर्कुलेटिंग एरिया के आसपास पेड़ पौधे लगाकर उसमें सिंचाई भी कर रहे हैं. इधर वर्तमान में जो पुराना टिकट घर है. उस भवन को नहीं तोड़ा जायेगा. कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों की माने तो नये सिरे से इसकी फर्निशिंग की जायेगी और भवन को बेहतर रूप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel