[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री को गोली मारने से सनसनी

जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री को गोली मारने से सनसनी

0
जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री को गोली मारने से सनसनी

लूटपाट का विरोध या आपसी रंजिश?, जांच में जुटी जीआरपी व आरपीएफ

सहरसा. अमृतसर से सहरसा होते नरपतगंज जाने वाली 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस में गुरुवार की देर रात मानसी-बदला घाट रेलखंड के बीच एक यात्री को गोली मार दिए जाने से हड़कंप मच गया. घायल यात्री की पहचान झारखंड के गोड्डा निवासी देव कुमार गुंजन के रूप में हुई है, जिन्हें पहले खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं बाद में गंभीर स्थिति को देखते बेगूसराय रेफर कर दिया गया.

चेन पुलिंग कर दिया घटना को अंजाम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मानसी जंक्शन से ट्रेन खुलने के बाद बदला घाट स्टेशन से पहले चेन पुलिंग की गयी. इसके बाद दो नकाबपोश युवक ट्रेन में घुसे एवं यात्रियों के बीच दहशत फैल गयी. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश लूटपाट की कोशिश कर रहे थे एवं विरोध करने पर उन्होंने एक यात्री को गोली मार दी. हालांकि रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि घायल यात्री का सामान सुरक्षित मिला है एवं उसके साथ लूटपाट नहीं हुई है. इसलिए घटना केवल लूटपाट का मामला है या फिर आपसी रंजिश से जुड़ी है, इसकी जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक घायल देव कुमार गुंजन अपनी पत्नी से मिलने सुपौल जा रहे थे. उनकी पत्नी अस्मिता कुमारी सुपौल में मोटर वाहन निरीक्षक के पद पर कार्यरत है.

समस्तीपुर रेल मंडल ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

समस्तीपुर रेल मंडल ने जारी बयान में कहा कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे मानसी एवं बदला घाट स्टेशन के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस में कुछ बदमाश घुस आए एवं यात्रियों से सामान लूटने का प्रयास किया. इसी दौरान विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी गयी. मामले की जांच राजकीय रेल पुलिस खगड़िया को सौंप दी गयी है.

दो संदिग्ध युवकों की तलाश

रेल सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में दो संदिग्ध युवकों की संलिप्तता की बात सामने आयी है. जिनकी उम्र लगभग 16 से 20 वर्ष बतायी जा रही है. फिलहाल जीआरपी एवं आरपीएफ सभी पहलुओं लूटपाट व संभावित आपसी रंजिश को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है एवं पुलिस जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel