[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा पैरामेडिकल छात्रों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति किया जागरूक

पैरामेडिकल छात्रों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति किया जागरूक

0
पैरामेडिकल छात्रों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति किया जागरूक

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सहरसा. विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पैरामेडिकल छात्रों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक व समय पर पहचान व बचाव के बारे में बताया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पारा मेडिकल संस्थान प्राचार्य डॉ हरी शेखर भारती ने की. कार्यक्रम में डॉ प्रगति, डॉ अरुंधती, नर्सिंग ट्यूटर केआर पटेल, रंजीत कुमार, पूजा कुमारी सहित अन्य चिकित्सकों व कर्मियों ने भाग लिया. चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं है, लेकिन इसकी पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो. उन्होंने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार की असामान्य गांठ, लंबे समय तक बनी रहने वाली खांसी, भोजन निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना या लगातार थकान महसूस होना कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं कर तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए. चिकित्सकों ने तंबाकू, धूम्रपान एवं शराब सेवन को कैंसर का प्रमुख कारण बताते लोगों से अपील किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं एवं लोगों को इन घातक आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें. साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया. नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं सकारात्मक जीवनशैली से कैंसर के खतरे को 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने एवं समाज को इस जानलेवा बीमारी से मुक्त बनाने की शपथ ली.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel