[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा आज के समय लोगों को धर्म व संस्कार से जोड़ने की है आवश्यकता : बाबा कपलेश दास

आज के समय लोगों को धर्म व संस्कार से जोड़ने की है आवश्यकता : बाबा कपलेश दास

0
आज के समय लोगों को धर्म व संस्कार से जोड़ने की है आवश्यकता : बाबा कपलेश दास

विशाल भंडारा व धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

बनमा ईटहरी. प्रखंड के महारस गांव स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी शर्मा टोला परिसर में ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर श्री श्री 108 महंथ बाबा कपलेश दास जी महाराज की असीम कृपा से विशाल भंडारा एवं धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए. कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रमुख रमेश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते बाबा कपलेश दास जी महाराज ने कहा कि उनके परम पूज्य गुरु श्री श्री 108 महंथ डोमी दास जी महाराज भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा समाज में धर्म, भक्ति एवं मानव सेवा के लिए शुरू की गयी परंपरा आज भी निरंतर जारी है. उन्होंने कहा कि गुरुजी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास में विशाल भंडारा एवं प्रवचन का आयोजन किया जाता है. जिससे लोगों के बीच आध्यात्मिक चेतना एवं आपसी भाईचारे का संदेश पहुंच सके. उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को धर्म एवं संस्कार से जोड़ने की आवश्यकता है. धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं.

प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की बातें सुनकर भावविभोर हो गये. कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी एवं पूरे परिसर में भक्ति गीतों एवं जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा. कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर डॉ बालकिशोर सिंह, रंजीत सिंह, दवेंद्र दास, विरेंद्र शर्मा, योगेंद्र शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, अशोक कुमार, संतोष बढ़ई, रमण कुमार, सत्यम कुमार, शिवम कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel