[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा 10 बोतल अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

10 बोतल अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

0
10 बोतल अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

कहरा. बनगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनगांव के एक व्यक्ति को छुपा कर रखे 10 बोतल अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया. बनगांव प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम श्याम कुमार है. जिस पर विधि सम्मत कार्यवाही करते न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

मकुना में करेंट से एक व्यक्ति की हुई मौत

सत्तर कटैया. बिहरा थाना क्षेत्र के मकुना वार्ड 10 में बुधवार को करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. रूपेंद्र यादव का पुत्र 32 वर्षीय पप्पू यादव अपने घर के बगल में ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ा था. अचानक ट्रांसफॉर्मर में शार्ट लगने से आग लग गयी और बिजली का तार टूटकर उसके शरीर पर गिर गया. परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल लाये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र है. सभी नाबालिग है. इस घटना से परिवार में मातम छा गया है. पत्नी अंशु देवी, माता, पिता सहित सभी परिजन का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है. गांव में मातम छाया हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव, पूर्व मुखिया वीरेंद्र यादव, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने लोगों ने मिलकर सांत्वना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel