[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा स्थापना दिवस पर सभी मंडल व बूथ अध्यक्ष भाजपा का लगायेंगे झंडा

स्थापना दिवस पर सभी मंडल व बूथ अध्यक्ष भाजपा का लगायेंगे झंडा

0
स्थापना दिवस पर सभी मंडल व बूथ अध्यक्ष भाजपा का लगायेंगे झंडा

जिला भाजपा की बैठक में निर्धारित कार्यक्रमों पर हुई चर्चा सहरसा . भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पटुआहा में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद थे. वंदे मातरम के गायन से बैठक की शुरुआत की गयी. आगत अतिथियों को पाग चादर से सम्मानित किया गया. बैठक को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शंकर चौधरी खोखा, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, भाजपा नेता शशि शेखर सम्राट, मनोज यादव ने संबोधित किया. मंच संचालन जिला मंत्री मुकेश मानस ने किया. भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने विगत सांगठनिक गतिविधि एवं अगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते कहा कि सभी मंडल में मंडल कार्यसमिति का गठन किया जा रहा है. प्रदेश मंत्री सरोज झा ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा करते कहा कि अगामी छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष भाजपा का झंडा लगायेंगे एवं रामनवमी मनायेंगे. विजय शंकर चौधरी ने कहा कि सात व आठ अप्रैल को जिला के चारों विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. जिसके लिए विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया है. बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, जिला मंत्री राजीव रंजन साह, पंकज पाठक, रिंकी देवी, सीमा झा, सुगामनी देवी, भैरव झा, महावीर यादव, बीएन सहनी, अरविंद भगत, अभिषेक पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel