[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा होली के दिन जमीन विवाद में दो गुटों में हुई रोड़ेबाजी व फायरिंग से गांव में दहशत

होली के दिन जमीन विवाद में दो गुटों में हुई रोड़ेबाजी व फायरिंग से गांव में दहशत

0
होली के दिन जमीन विवाद में दो गुटों में हुई रोड़ेबाजी व फायरिंग से गांव में दहशत

सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र के सीतुआहा गांव में होली के दिन बुधवार को पूर्व से आ रही जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गयी. इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी और लोग सहम गये. होली जैसा त्योहार में लोग अपने अपने घर में दुबक गये. बताया जाता है कि गांव के जवाहर यादव और उसके पड़ोसी दिलीप यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों ही पक्ष विवादित जमीन पर अपना-अपना अधिकार जता रहे थे. होली के दिन उक्त जमीन पर दिलीप यादव द्वारा बाउंड्री देने की व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गयी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गये और एक-दूसरे पर हमला कर दिया. मजदूर मिस्त्री भी जान बचाकर भागे. इस झड़प में एक पक्ष से दिलीप यादव व अन्य जबकि दूसरे पक्ष से जवाहर यादव एवं अन्य आमने सामने हो गये. सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. एसडीएम आलोक राय, एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर मो सूजा उद्दीन, बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ पुष्पांजलि कुमारी और थानाध्यक्ष संजना कुमारी, अपर थानाध्यक्ष डब्लू कुमार, अनि स्वीटी कुमारी, पीअनि दीपक कुमार, पीअनि बिट्टू कुमार, अनि सुवालाल पासवान, एसआई कृष्ण प्रसाद यादव, एएसआई फिरोज आलम सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद सीतुआहा गांव का मुखिया टोला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. बताया गया है कि दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. पुलिस अनुसंधान में जुटी है. हालांकि घटना के बाद ही पहुंचे प्रशासन द्वारा जमीन मापने के लिए सरकारी अमीन के लिए आवेदन देने की बात कही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel