[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा नाबालिग के साथ पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म

नाबालिग के साथ पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म

0
नाबालिग के साथ पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में, कर रही है पूछताछ सहरसाबैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिया के समीप सरकारी जमीन पर झुग्गी बनाकर रह रहे एक परिवार की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामला रविवार देर शाम का है. जहां बगल के गांव के एक मनचले युवक द्वारा उक्त बच्ची के घर में घुसकर उसे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद बच्ची बेहोश हो गयी और उसे रक्तस्राव होने लगा. वहीं घटना के थोड़ी देर बाद घर पहुंचे बच्ची के पिता ने जब अपनी बच्ची की हालत देखी तो उसके बाद उसने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. जिस पर स्थानीय पुलिस ने कोई देरी किए बगैर बच्ची के इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मिली जानकारी के अनुसार घटना के दिन पीड़ित बच्ची की मां घर पर नहीं थी. वे अपने एक रिश्तेदार के यहां पिपरा गई हुई थी. वहीं उसके पिता अपनी मजदूरी का काम खत्म कर शाम में घर पहुंचे. जहां वह अपनी पुत्री के साथ खाना खाकर उसे बिछावन पर जाकर सोने को कहा और कहा कि वह तुरंत शौच करके आ रहा है. उसके बाद उसके पिता घर से थोड़ी दूरी पर शौच के लिए चले गये. उसकी दौरान एक व्यक्ति उसके घर आया और उसका मुंह बंद कर उसके साथ गलत काम करने लगा. जब तक उस बच्ची के पिता शौच से वापस आये तब तक उसके साथ गलत हो चुका था. वहीं जब बच्ची के पिता से घटना को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि वह शौच करके जब घर आया तो बच्ची उसके साथ हुए घटना की जानकारी देते वह बेहोश हो गयी और उसने देखा कि बच्ची को रक्तस्राव हो रहा है. उसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने किसी जानने वाले को दी. जहां जानने वाले ने उसे घटना की सूचना पुलिस को देने को कहा. उसके बाद उसने घटना की सूचना बैजनाथपुर पुलिस को दी. जिसके बाद बैजनाथपुर पुलिस उस बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को दी. जहां पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, दोनों मुख्यालय डीएसपी कमलेश सिंह व धीरेंद्र पांडे, महिला थानाध्यक्ष डोली रानी सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी लेने में जुट गये. वहीं मामले को लेकर जब सदर एसडीपीओ आलोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची के बयान के अनुसार उसके पड़ोसी के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. लड़की की मेडिकल जांच करायी जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. एक युवक को हिरासत में लिया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के उद्भेदन के लिए एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel