[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा Saharsa सिंगल यूज पॉलीथिन पर नप प्रशासन का शिकंजा, कई दुकानों पर छापेमारी

Saharsa सिंगल यूज पॉलीथिन पर नप प्रशासन का शिकंजा, कई दुकानों पर छापेमारी

0
Saharsa सिंगल यूज पॉलीथिन पर नप प्रशासन का शिकंजा, कई दुकानों पर छापेमारी

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से आयुष कुमार की रिपोर्ट Saharsa News : नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर परिषद प्रशासन ने सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ अचानक सख्ती दिखाते हुए किराना समेत अन्य दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन और थर्मोकोल के प्लेट बरामद किये गये. छापेमारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गये दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में प्रतिबंधित सामग्री हटाने की कोशिश की. यह अभियान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास के निर्देश पर चलाया गया. छापेमारी दल में नगर प्रबंधक सुरभि कुमारी, कर्मी भीम कुमार, दीपक कुमार के अलावा बख्तियारपुर थाना की दारोगा स्वीटी कुमारी एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे. इस मौके पर नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिंगल यूज पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती

नप प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने ऐसे दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस संबंध में ईओ रामविलास दास कहा कि यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही जुर्माना वसूली सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है. नगर परिषद ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel