[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा फ्लैग मार्च कर भयमुक्त मतदान करने का दिया संदेश

फ्लैग मार्च कर भयमुक्त मतदान करने का दिया संदेश

0
फ्लैग मार्च कर भयमुक्त मतदान करने का दिया संदेश

सोनवर्षाराज. आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार की शाम प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च में बीडीओ अमित आनंद, स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग करने की अपील की. बीडीओ ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना व मतदाताओं में विश्वास पैदा करना है, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की अराजकता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. क्षेत्र में लगातार गश्ती व निगरानी की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel