[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा छड़ काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन से गर्दन कटने से मिस्त्री की मौत

छड़ काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन से गर्दन कटने से मिस्त्री की मौत

0
छड़ काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन से गर्दन कटने से मिस्त्री की मौत

कहरा बनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के वार्ड तीन में गुरुवार को एक निर्माणाधीन घर में कार्य कर रहे एक 48 वर्षीय मिस्त्री शंकर शर्मा की छड़ काटने के दौरान छड़ काटने वाले ग्राइंडर मशीन से गर्दन कट जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बनगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूर एवं मिस्त्री से पूछताछ करते घटनास्थल पर मौजूद उपक्रम सहित घटनास्थल को विस्तृत जांच के लिए सुरक्षा घेरे में ले लिया. जानकारी अनुसार पड़री गांव के वार्ड तीन निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत समीर झा अपने अनुपस्थिति में अपना नया घर बनाने के लिए पास के ही चैनपुर पंचायत के आदा टोला निवासी शंकर शर्मा एवं उसके भाई शंभू शर्मा को ठेके पर काम दिया था. अन्य दिनों की भांति गुरुवार को भी शंकर शर्मा एवं शंभू शर्मा सहित अन्य सहयोगी मजदूर निर्माणाधीन घर में अलग अलग कार्य में लगे थे. शंकर शर्मा भी सीढ़ी घर के नीचे लोहे की सरिया को काट रहा था. थोड़ी देर के बाद काम कर रहे एक मजदूर ने शंकर शर्मा के पास गया जो नीचे फर्श पर गिरा था. पास गये सहयोगी को लगा कि शायद शंकर को करंट लगने से मूर्छित हो गया है. लेकिन नजदीक जाने पर शंकर खून से लथपथ था इसके बाद उक्त मजदूर ने मृतक के भाई शंभू शर्मा सहित अन्य सहयोगी मजदूरों व आसपास के लोगों की इसकी जानकारी दी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय बनगांव थाना पुलिस को दी. इसके बाद बनगांव थाना प्रभारी हरिश्चंद्र ठाकुर अन्य पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel