[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, नौ परिवारों के आशियाने खाक

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, नौ परिवारों के आशियाने खाक

0
शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, नौ परिवारों के आशियाने खाक
शॉर्ट सर्किट से जले घर

सोनवर्षाराज, सहरसा से अमित राठौड़ की खबर: बसनही थाना क्षेत्र के बरैठ पंचायत अंतर्गत तमकुल्हा गांव में सोमवार की देर रात भीषण आग लगने से भारी तबाही हुई. बिजली के शॉर्ट सर्किट से भड़की इस आग ने नौ गरीब परिवारों के आशियाने को देखते ही देखते राख में बदल दिया. इस अग्निकांड में 75 हजार रुपये नकद और एक बाइक समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है.

आधी रात को मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, तमकुल्हा वार्ड संख्या नौ में स्थित एक बिजली पोल पर अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ. उससे निकली चिंगारी पास ही स्थित एक फूस के घर पर जा गिरी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. देर रात हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि सब कुछ जलकर राख हो गया.

इन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस भीषण अग्निकांड में रामानंद शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, देवनारायण शर्मा, भवेश शर्मा, रवेश शर्मा, राजेश शर्मा, धीरेन शर्मा, श्याम शर्मा एवं शिव कुमार शर्मा का घर पूरी तरह जल गया है. पीड़ितों ने बताया कि रवेश शर्मा की एक बाइक और 25 हजार रुपये नकद तथा रामस्वरूप शर्मा के 50 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए. आग ने घरों में रखा अनाज, कपड़े और दैनिक उपयोग का सारा सामान नष्ट कर दिया है, जिससे इन परिवारों के सामने अब भोजन और सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है.

अग्निशमन टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से बुझाई आग

सूचना मिलने के काफी देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आगे बढ़ने से रोका. यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पूरा टोला इसकी चपेट में आ सकता था.

प्रशासनिक स्तर पर शुरू हुई क्षति के आकलन की प्रक्रिया

राजस्व पदाधिकारी शैयद बादशाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि राजस्व कर्मचारी को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है. प्रभावित परिवारों की संपत्ति की क्षति का विस्तृत आकलन कराया जा रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के अनुरूप आपदा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel