[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा एलपीजी सिलिंडर वितरण तेज करने का दिया गया निर्देश

एलपीजी सिलिंडर वितरण तेज करने का दिया गया निर्देश

0
एलपीजी सिलिंडर वितरण तेज करने का दिया गया निर्देश

इंडेन व एचपी गैस का अद्यतन स्टॉक जारी सहरसा. जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा अद्यतन सूचना के अनुसार जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति साझा की गयी. लंबित वितरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. जानकारी के अनुसार, इंडेन गैस के तहत कार्यरत स्थानीय एजेंसियों ने रविवार को संयुक्त रूप से 1781 गैस सिलिंडरों का वितरण किया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 3758 भरे हुए सिलिंडर उपलब्ध हैं. इंडेन का बैकलॉग 5.06 दिन एवं औसत दैनिक बिक्री 2069 सिलिंडर दर्ज किया गया है. वहीं, एचपी गैस के तहत कार्यशील स्थानीय एजेंसियों ने रविवार को कुल 1960 गैस सिलिंडरों का वितरण किया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 2295 भरे हुए सिलिंडर उपलब्ध हैं. एचपी गैस का बैकलॉग 2.92 दिन एवं औसत दैनिक बिक्री 1536 सिलेंडर है. जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि लंबित उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडरों का वितरण यथाशीघ्र सुनिश्चित करें, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel