[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, लंबित वितरण जल्द पूरा करने का निर्देश

एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, लंबित वितरण जल्द पूरा करने का निर्देश

0
एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, लंबित वितरण जल्द पूरा करने का निर्देश

एचपी के 4616 और इंडेन के 5444 भरे सिलिंडर उपलब्ध, उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर

सहरसा. जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी अद्यतन सूचना के अनुसार जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है. साथ ही लंबित वितरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार एचपी गैस की कार्यशील स्थानीय एजेंसियों ने आठ जून को कुल 1069 गैस सिलिंडरों का वितरण किया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 4616 भरे हुए सिलिंडर उपलब्ध हैं. एचपी गैस के लिए बैकलॉग दिनों की संख्या 3.18 तथा औसत दैनिक बिक्री 1482 सिलिंडर दर्ज की गयी है. वहीं इंडेन गैस की कार्यशील स्थानीय एजेंसियों द्वारा आठ जून को 1782 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 5444 भरे हुए सिलिंडर उपलब्ध हैं. इंडेन गैस के लिए बैकलॉग दिनों की संख्या 5.77 तथा औसत दैनिक बिक्री 2084 सिलिंडर बतायी गयी है. जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि लंबित वितरण कार्य का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा सके और किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel