[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा 10 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

10 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

0
10 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

सहरसा से छत्री कुमार की रिपोर्ट: बैजनाथपुर थाना पुलिस ने एक निजी कंपनी के एजेंट से हथियार के बल पर हुई लूटकांड का महज 10 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

हथियार दिखाकर एजेंट से लूटे थे रुपये

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार की सुबह मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव निवासी जयकुमार सिंह के साथ यह वारदात हुई थी. जयकुमार सिंह एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के रूप में कार्यरत हैं. वे जब बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी नहर मध्य विद्यालय के समीप से गुजर रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर उनके पास मौजूद 13 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद पीड़ित एजेंट ने बैजनाथपुर थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई.

तकनीकी इनपुट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

लूट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बैजनाथपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने तकनीकी सूचना और आसूचना संकलन (मैनुअल इंटेलिजेंस) के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की. वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से पुलिस ने घटना के करीब 10 घंटे के भीतर ही तिरी (वार्ड संख्या-3) निवासी बिक्रम कुमार को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे शनिवार को ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जल्द पकड़े जाएंगे अन्य आरोपी: थानाध्यक्ष

बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लूटकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी समेत अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने दावा किया कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Previous article अकिलपुर और नयागांव विद्युत सबस्टेशनों में सोमवार को तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Next article Google I/O 2026: Gemini AI से स्मार्ट ग्लासेस तक, इस बार हो सकते हैं कई बड़े ऐलान
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel