[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा कन्दाहा सूर्य मंदिर में राजकीय महोत्सव की बढ़ी उम्मीद, जिला प्रशासन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

कन्दाहा सूर्य मंदिर में राजकीय महोत्सव की बढ़ी उम्मीद, जिला प्रशासन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

0
कन्दाहा सूर्य मंदिर में राजकीय महोत्सव की बढ़ी उम्मीद, जिला प्रशासन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

राज्य स्तरीय छठ महापर्व व कन्दाहा सूर्य महोत्सव आयोजन की मांग, पर्यटन और संरक्षण को मिल सकता है बढ़ावा

सहरसा. महिषी प्रखंड स्थित उत्तर बिहार के एकमात्र ऐतिहासिक कन्दाहा सूर्य मंदिर में राज्य स्तरीय छठ महापर्व एवं राजकीय कन्दाहा सूर्य महोत्सव के आयोजन की उम्मीद बढ़ गयी है. इस संबंध में प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के पास विचार एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने निदेशक, सांस्कृतिक कार्य (कला एवं संस्कृति विभाग) को भेजे पत्र में कहा कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदन में कन्दाहा सूर्य मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व का उल्लेख किया गया है. आवेदन के अनुसार महिषी प्रखंड स्थित यह सूर्य मंदिर वर्ष 1981 से बिहार राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा संरक्षित है. मंदिर परिसर में काले पत्थर की प्राचीन मूर्तियां एवं अभिलेखीय साक्ष्य इसकी ऐतिहासिक महत्ता को प्रमाणित करते हैं. आवेदक ने मांग की है कि इस स्थल पर प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय छठ महापर्व एवं राजकीय कन्दाहा सूर्य महोत्सव का आयोजन किया जाए तथा मंदिर परिसर के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक पहल की जाए. जिलाधिकारी ने अपने पत्र में आवेदक के अनुरोध पर विभागीय स्तर से आवश्यक परीक्षण एवं यथोचित कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए आवेदन को अग्रसारित किया है. जिला प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं में नयी उम्मीद जगी है कि भविष्य में कन्दाहा सूर्य मंदिर को राज्य स्तर पर नई पहचान मिल सकेगी. साथ ही इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel