[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा तेज धूप व गर्मी से जनजीवन हो रहा प्रभावित, बढ़ती गर्मी से बढ़ रही बीमारियां

तेज धूप व गर्मी से जनजीवन हो रहा प्रभावित, बढ़ती गर्मी से बढ़ रही बीमारियां

0
तेज धूप व गर्मी से जनजीवन हो रहा प्रभावित, बढ़ती गर्मी से बढ़ रही बीमारियां
धूप से बचने का प्रयास करती महिला

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट: मौसम विभाग द्वारा आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताए जाने के विपरीत कोसी क्षेत्र में गर्मी लगातार परवान चढ़ रही है. तीखी धूप और उमस ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पिछले दिनों हुई वर्षा से लोगों को जो राहत मिली थी, वह अब समाप्त हो चुकी है और तापमान एक बार फिर उग्र रूप धारण कर रहा है, जिससे दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना कठिन हो गया है.

तापमान में लगातार हो रही है बढ़ोतरी

अप्रैल महीने की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था. हालांकि, मई के पहले सप्ताह में आंधी और वर्षा से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है.

क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान, अगुवानपुर के तकनीकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उन्होंने राहत की खबर देते हुए बताया कि 16 से 19 मई के बीच चमक-गरज और तेज आंधी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है.

लापरवाही से बढ़ रही हैं पेट और पाचन की बीमारियां

अत्यधिक गर्मी और लू के कारण अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस मौसम से परेशान हैं. इस मौसम में पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा सामने आती हैं. थोड़ी सी भी लापरवाही उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का कारण बन रही है.

बचाव के लिए ग्रामीण चिकित्सक डॉ. आर.बी. ठाकुर के मुख्य परामर्श:

  • खान-पान में बरतें सावधानी: गर्मी में हमेशा ताजा और हल्का भोजन करें जो आसानी से पच सके. ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन, जंक फूड और नूडल्स से पूरी तरह परहेज करें. भूख से थोड़ा कम ही खाएं.
  • शरीर को रखें हाइड्रेट: दिनभर में अधिक से अधिक पानी पीते रहें. इसके अलावा डाइट में नींबू पानी, ओआरएस (ORS) का घोल, ग्लूकॉन-डी, छाछ, लस्सी, दही और ताजे फलों के जूस को शामिल करें.
  • पानी वाले फलों का सेवन: शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए तरबूज, खीरा, संतरा, अंगूर और आम जैसे मौसमी फलों का सेवन जरूर करें. हरी सब्जियों में लौकी, करेला और भिंडी खाएं.
  • बच्चों का रखें विशेष ख्याल: बच्चों पर बदलते मौसम का असर सबसे तेजी से होता है. उन्हें दोपहर के समय किसी भी हाल में धूप में खेलने के लिए बाहर न जाने दें.
  • धूप से आते ही न पिएं पानी: तेज धूप से घर लौटने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें, कुछ देर रुककर ही पानी पिएं. साथ ही, अत्यधिक ठंडे या फ्रिज के पानी के सेवन से परहेज करें.
  • चाय-कॉफी से दूरी: गर्मियों में कैफीनयुक्त चीजों, खासकर चाय के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए. सुबह नाश्ते में चाय की जगह जूस या छाछ का इस्तेमाल करें और घर से कभी भी खाली पेट न निकलें.
Previous article Bhagalpur, बीडीओ ने150 से कम मकान वाले प्रगणकों को दिया अल्टीमेटम
Next article मनसाही में अंडरपास बना परेशानी का कारण, दो फीट पानी में फंस रहे वाहन
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel