[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा रास्ते में वेंडरों से जबरदस्ती सिलिंडर लेने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई का निर्देश

रास्ते में वेंडरों से जबरदस्ती सिलिंडर लेने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई का निर्देश

0
रास्ते में वेंडरों से जबरदस्ती सिलिंडर लेने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई का निर्देश

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पर होगी कठोरतम कारवाईः डीएसओ सहरसा . एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति, परिलक्षित अनियमितता के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार व डीपीआरओ आलोक कुमार ने विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग या अवैध भंडारण संज्ञान में आने पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के संज्ञान में यह बात आयी है कि जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से की जा रही घरेलू गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों एवं व्यक्तियों द्वारा रास्ते में ही वेंडरों से जबरदस्ती सिलिंडर ले लिया जा रहा है. विशेष रूप से मेसर्स अरूणित गैस एजेंसी एवं अन्य वितरकों द्वारा यह सूचना दी गयी है कि गुरुवार को होम डिलीवरी के समय उनके वेंडरों के साथ जोर-जबरदस्ती की गयी एवं सिलिंडरों को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही छीन लिया गया. इस संबंध में जिला प्रशासन ने जिले की जनता को अवगत कराया कि जिले में वर्तमान में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. विभिन्न एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार एचपी एवं भारत गैस के कुल 7124 सिलिंडर स्टॉक में हैं एवं आपूर्ति निरंतर जारी है. सभी उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें. रास्ते में डिलीवरी वेंडरों को रोकना या उनसे जबरदस्ती सिलिंडर लेना गैर कानूनी है. इससे वितरण प्रणाली बाधित होती है एवं जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक गैस समय पर नहीं पहुंच पाती है. उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया है कि होम डिलीवरी के रास्तों पर निगरानी बढ़ाई जाये. कोई भी व्यक्ति रास्ते में वेंडर से जबरदस्ती सिलिंडर लेते हुए पाया जाता है, तो उसे चिन्हित कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करें. जिला प्रशासन ने जिले की जनता से सहयोग की अपील की. जिससे सभी घरों तक सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. फोटो – सहरसा 02 – डीएसओ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel