[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा फोन पर गाली-गलौज करते पैसे की लेन-देन की बात करने वाला दारोगा निलंबित

फोन पर गाली-गलौज करते पैसे की लेन-देन की बात करने वाला दारोगा निलंबित

0
फोन पर गाली-गलौज करते पैसे की लेन-देन की बात करने वाला दारोगा निलंबित

प्रतिनिधि, सहरसा. बनगांव थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार सिंह का जमीन विवाद मामले में एक पक्ष को फोन पर गाली-गलौज करते पैसे की लेन-देन की बात करने का वायरल ऑडियो मामले में पुलिस कप्तान हिमांशु ने त्वरित संज्ञान लेते निलंबित कर दिया है. मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है. जहां बनगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की एक जमीन को लेकर दो पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था. एक पक्ष के द्वारा जारी ऑडियो में कहा जा रहा है कि उनकी जमीन पर बने घर को तोड़फोड़ किया गया. जिसकी शिकायत थाना में की गयी, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसके बाद एसआई द्वारा उनसे फोन पर बातचीत के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जाति विशेष की भी चर्चा की है. वहीं ऑडियो में एसआई पैसे की डिमांड भी कर रहे हैं. यही नहीं कई अन्य चर्चा भी बातचीत में की गयी है. इस ऑडियो वायरल मामले में एसपी हिमांशु कुमार ने संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर रोशन सिंह को निलंबित कर दिया है. साथ ही साथ 24 घंटे के अंदर थाना खाली करने का आदेश दिया गया है. हालांकि, वायरल ऑडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel