[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा इग्नू जनवरी सत्र के लिए नामांकन 31 जनवरी तक

इग्नू जनवरी सत्र के लिए नामांकन 31 जनवरी तक

0
इग्नू जनवरी सत्र के लिए नामांकन 31 जनवरी तक

सहरसा . इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ मिर्जा नेहाल अहमद बेग ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जनवरी सत्र के दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जो लोग कौशल आधारित व ज्ञान आधारित उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं, उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है. उन्होंने कहा कि इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध कराना है. इग्नू सामान्य शिक्षार्थियों के साथ दूरगामी क्षेत्र, गांव देहात के जो व्यक्ति लंबे समय से पढ़ाई छोड़ चुके हैं व फिर से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं या वैसे विद्यार्थी जिन्हें इंटर स्तर पर कम अंक प्राप्त हुआ है या वैसे विद्यार्थी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, रोजाना कॉलेज जाने में कठिनाई हो रही है या वैसे लोग जो नौकरी करते हुए पढ़ना चाह रहे हैं. ऐसे सभी लोगों के लिए इग्नू एक बेहतर विकल्प है. आज इग्नू 250 से अधिक कार्यक्रमों में गुणवतापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र इग्नू के अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इग्नू स्नातकोतर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की पेशकश करती है. जिसमें क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के तहत ग्रामीण विकास, अंग्रेजी, हिंदी, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, वाणिज्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, विकास अध्ययन, गांधी एवं शांति अध्ययन, अनुवाद अध्ययन सहित अन्य विषयों में स्नातकोत्तर कार्यक्रम में नामांकन उपलब्ध है. स्नातक सामान्य एवं त्रिवर्षीय स्नातक प्रतिष्ठा राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, उर्दू, अंग्रेजी, हिन्दी सहित अतिरिक्त सभी विषयों में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम भी संचालित है. स्नातकोतर के उम्मीदवारों के लिए मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री एवं स्नातक डिग्री के उम्मीदवारों के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार, ओडीएल ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है. यूजीसी डीईबी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब प्रत्येक शिक्षार्थी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षार्थियों को छोड़कर किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले अपनी एबीसी आईडी का उपयोग करके एक डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है. दाखिला प्रक्रिया में उम्मीदवार द्वारा दर्ज किया गया नाम एवं अन्य विवरण शैक्षणिक दस्तावेजों के सामान होना चाहिए.उन्होंने इच्छुक छात्रों से अनुरोध किया कि केवल अपनी रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी का उपयोग करके ही पोर्टल पर लॉगिन करें एवं फीस का भुगतान करें. जनवरी 2026 सत्र में नामांकन की आखिरी तारीख 31 जनवरी है. …………………………………………………………………………. विधानसभा चुनाव में दल विरोधी गतिविधि को लेकर जदयू के दो प्रखंड अध्यक्ष छह वर्षों के लिए निष्कासित सहरसा . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में दल, गठबंधन के प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने वाले जनता दल यूनाइटेड के आरोपित पार्टी के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है. इसके तहत सत्तरकटैया प्रखंड जदयू अध्यक्ष उपेंद्र दास पर प्रदेश द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष के निदेश पर पार्टी के सत्तरकटैया प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र दास व बनमा ईटहरी प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव को पद से बर्खास्त करते छह वर्षों के लिए दल से निष्कासित किया है. जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि प्रदेश स्तर पर सत्तरकटैया व बनमा ईटहरी प्रखंड अध्यक्ष पर कार्रवाई की गयी है. दल विरोधी गतिविधियों में पाये जाने के कारण सत्तरकटैया प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र दास व बनमा ईटहरी प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है. ……………………………………………………………………………………. वृद्धावस्था पेंशन योजना से जिले के 79 हजार 311 लाभार्थियों को मिला लाभ सहरसा . जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभुकों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है. जानकारी देते सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राजीव रंजन ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत कुल 79 हजार 311 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत कुल 12 हजार 622 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना के तहत कुल 1944 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया है. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कुल 16 हजार 452 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया है. बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के तहत कुल 17 हजार 558 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया है. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत कुल एक लाख 19 हजार 509 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया गया है. वहीं सामाजिक सुरक्षा अनुदान योजना के तहत राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना को लेकर इस वित्तीय वर्ष में कुल 358 लाभार्थी को योजना का लाभ दिया गया है. मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में कुल 49 लाभार्थी को योजना का लाभ दिया गया है. कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में कुल 1002 लाभार्थी को योजना का लाभ दिया गया है. मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत अब तक कुल 138 विवाहित जोड़ों को इस योजना का लाभ दिया गया है. अंर्तजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत अबतक कुल 73 विवाहित जोड़ों को इस योजना का लाभ दिया गया है. जबकि सामाजिक सुरक्षा कुष्ठ कल्याण योजना के तहत बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना में कुल 365 ग्रेड एक के रोगियों को प्रतिमाह 15 सौ रुपये का लाभ दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel