[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा पुलिस वाहन से लगा धक्का, चालक व पुलिस पदाधिकारी पर मामला दर्ज

पुलिस वाहन से लगा धक्का, चालक व पुलिस पदाधिकारी पर मामला दर्ज

0
पुलिस वाहन से लगा धक्का, चालक व पुलिस पदाधिकारी पर मामला दर्ज

वकील से अभद्र व्यवहार, थाना अध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी सहरसा. बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार में डायल 112 पुलिस वाहन द्वारा एक वैगन आर कार में धक्का मारने तथा कार मालिक से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. इस मामले में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने के आरोप में पुलिस पदाधिकारी एवं चालक के विरुद्ध बनगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार 02 मार्च की संध्या अधिवक्ता लुकमान अली, पिता लसानी, निवासी डीबी रोड मछली मार्केट वार्ड संख्या 14 ने बनगांव थाना पहुंचकर सूचना दी कि बरियाही बाजार में उनकी वैगन-आर कार को डायल 112 पुलिस वाहन पर तैनात पदाधिकारी एवं चालक द्वारा धक्का मार दिया गया. जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. आरोप है कि इस संबंध में पूछने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया. घटना की सूचना मिलने पर वाहन को तत्काल बनगांव थाना बुला लिया गया तथा वाहन पर तैनात पदाधिकारी ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं चालक कौशल चंद्र ठाकुर से पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान चालक ने शराब सेवन करने की बात स्वीकार की. इस संबंध में डायल 112 में प्रतिनियुक्त सिपाही राजन कुमार, रोहित कुमार एवं मुकेश कुमार से भी पूछताछ की गयी. उन्होंने बताया कि बरियाही बाजार में वाहन को पीछे करने के दौरान वैगन आर कार में हल्का धक्का लग गया था, जिसके बाद चालक व पदाधिकारी कार मालिक से उलझ गये और वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद चालक कौशल चंद्र ठाकुर को नशे की स्थिति में देखते हुए उनके रक्त जांच के लिए रात करीब 2 बजे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज भेजा गया. वहीं पदाधिकारी ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह को भी बाद में रक्त जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. इस मामले में थाना अध्यक्ष के बयान के आधार पर दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. रक्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी जायेंगी. ……………………………………………………………………………………….. रंगदारी मांगने का विरोध करने पर दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, फायरिंग से फैली दहशत सलखुआ . थाना क्षेत्र में रंगदारी को लेकर दबंगों का आतंक सामने आया है. दुकान खोलने गये एक दुकानदार पर बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर हमला कर दिया. आरोपियों ने मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से वार कर उसे जख्मी कर दिया, वहीं हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित चानो सिंह पिता स्व. बनारसी मेहता, निवासी ओरेली भेलवा, थाना सलखुआ अपनी दुकान खोलने गया था. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और उससे रंगदारी की मांग करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित का आरोप है कि श्रवण सदा, भूखो सदा पिता स्व चरित्र सदा तथा अर्जुन सदा और विष्णुदेव सदा दोनों पिता प्रसूति सदा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया. घटना के दौरान पीड़ित का भाई ब्रह्मदेव सिंह भी अपनी दुकान खोलने पहुंचा था. आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की और धमकी देते हुए दुकान नहीं खोलने दिया. इस दौरान आरोपियों ने गोली चलाकर इलाके में दहशत फैला दी. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि अर्जुन सदा का पुत्र नीरज सदा तथा मिथिलेश सदा ने भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. ………………………………………………………………………………………………. समझौता कराने गये युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल सलखुआ . थाना क्षेत्र के ओरेली चौक पर दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया. मारपीट की इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना विगत सोमवार की सुबह की बताई जा रही है. घायल अर्जुन सादा, निवासी बरेली मुसहरी गोरदह वार्ड नंबर 9 ने बताया कि वह ओरेली चौक पर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराने गया था. इसी दौरान आरोपितों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए घेर लिया और कहा कि यह समझौता कराने आया है, इसे ही मार दो. पीड़ित के अनुसार इसके बाद ब्रह्मदेव सिंह, चरणो सिंह, पेशाराम सिंह, बनारसी सिंह, कारी सिंह उर्फ मिथिलेश सिंह, धर्मवीर सिंह, विकास सिंह, रवि सिंह और नीतिश सिंह, सभी निवासी ओरेली भेलवा वार्ड नंबर 7 ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि आरोपितों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके माथे पर गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा. अर्जुन सादा का आरोप है कि मारपीट के दौरान ब्रह्मदेव सिंह ने उसके गले में पहना सोने का चकती भी खींचकर छीन लिया. पिटाई के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel