[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा 71वें राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमांशु का जूनियर आयु वर्ग में रहा दबदबा

71वें राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमांशु का जूनियर आयु वर्ग में रहा दबदबा

0
71वें राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमांशु का जूनियर आयु वर्ग में रहा दबदबा

सहरसा . मधेपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के हिमांशु ने अंडर 13 आयु वर्ग में विजेता एवं अंडर 15 आयु वर्ग में उपविजेता का खिताब जीता. वहीं जिले के आदित्य आनंद ने अंडर 17 एवं अंडर 19 में तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस वर्ष टेबल टेनिस संघ बिहार द्वारा चार रैंकिंग एवं एक स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिता के अंडर 13 आयु वर्ग में सबसे ज्यादा अंक लाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमांशु ने अपना स्थान पक्का किया. वहीं अंडर 15 में भी उपविजेता बनने के साथ पूरे बिहार में अंकों की तालिका में दूसरे स्थान पर रहा. जिस कारण अंडर 15 आयु वर्ग में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने का मौका मिलेग. जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव सह टेबल टेनिस के सीनियर राज्य स्तरीय कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि डीएवी के वर्ग अष्टम के छात्र हिमांशु पढ़ाई के साथ खेल में भी काफी अव्वल है. हिमांशु के कोच डीएवी के शारीरिक शिक्षक चिंटू चंदन का महत्वपूर्ण योगदान हिमांशु को इस उंचाई तक पहुंचने में रहा है. जिले सिमरी बख्तियारपुर के स्थानीय निवासी हिमांशु के पिता वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिला टेबल टेनिस संघ एवं हिमांशु के कोच चिंटू चंदन का हिमांशु को यहां तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान है. इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल ने हिमांशु को बधाई देते कहा कि हमलोग का प्रयास है कि सहरसा में टेबल टेनिस खेल का अधिक से अधिक विकास हो. सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आरके सिंह, जिला बॉल बैडमिंटन संघ सचिव अंशु मिश्रा, जिला योग संघ सचिव अमन कुमार सिंह, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार, जिला फुटबाल संघ सचिव मो अशफाक, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा, जिला खो खो संघ सचिव सैयद समी अहमद, जिला बॉक्सिंग संघ सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, जिला वुशु संघ सचिव मनीषा साह, जिला ताइक्वांडो संघ सचिव कल्पतरु टिंकू, जिला रस्सा कस्सी संघ सचिव विप्लव रंजन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य ने हिमांशु एवं आदित्य आनंद को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel