[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा राजगीर के तर्ज पर मत्स्यगंधा में बनेगा ग्लास ब्रिज: डॉ आलोक रंजन

राजगीर के तर्ज पर मत्स्यगंधा में बनेगा ग्लास ब्रिज: डॉ आलोक रंजन

0
राजगीर के तर्ज पर मत्स्यगंधा में बनेगा ग्लास ब्रिज: डॉ आलोक रंजन

मत्स्यगंधा झील का होगा विकास, भारत सरकार पर्यटन विकास में शामिल हुआ सहरसा सहरसा . पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने 23 राज्यों से वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों में कुल 40 परियोजनाओं के विकास की मंजूरी दी है. इसी क्रम में बिहार में दो पर्यटन स्थल को चयनित किया गया है. जिसमें सहरसा के मत्स्यगंधा को शामिल किया गया है. मत्स्यगंधा के संपूर्ण विकास के लिए केंद्र सरकार ने प्लान तैयार किया है. केंद्र सरकार की ओर से लगभग 97.12 करोड़ रुपया से इसका विकास किया जायेगा. सहरसा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने बताया कि उन्होंने मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण के लिए काफी प्रयास किया. जिसका आज नतीजा सामने आया कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार के दो पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण में सहरसा मत्स्यगंधा को शामिल किया गया है. उन्होंने अपनी चुनावी वादा में मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण को रखा था. आज उनका यह संकल्प पूरा हुआ. वे जिले वासियों की ओर से सहरसा के मत्स्यगंधा को विकसित करने के संकल्प के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने विधानसभा में भी मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण का प्रश्न उठाकर सरकार से आग्रह किया था. तत्काल उन्हें सरकार के द्वारा आश्वस्त कराया गया था. उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा से मिलकर सहरसा के चिरपरिचित मांग मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण के लिए आग्रह किया था. उन्होंने उनके आग्रह पर एक टीम भेजकर मत्स्यगंधा झील का सर्वे कार्य कराकर केंद्र सरकार के पर्यटन विकास योजना में इसे शामिल कराया. केंद्र सरकार की ओर से मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 97.12 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गयी है. जिसमें कई प्रकार की योजना शामिल है. उन्होंने जिले की सभी जनता की ओर से सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel