[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा एफएलसी कार्य को सुचारू रूप से करायें संपन्न : डीएम

एफएलसी कार्य को सुचारू रूप से करायें संपन्न : डीएम

0
एफएलसी कार्य को सुचारू रूप से करायें संपन्न : डीएम

क्रियान्वित एफएलसी कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण सहरसा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वैभव चौधरी ने बुधवार को क्रियान्वित एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस परिसर में सुरक्षा बल, अग्निशमन दल, मेडिकल टीम व पूछताछ, सहायता केंद्र के लिए तैयार की गयी पंडालवार उपस्थित कर्मियों, सुरक्षाबल से जानकारी ली व उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एफएलसी परिसर में एफएलसी प्रोटोकॉल के अनुसार लगाये गये आवश्यक सूचना अनुसार एफएलसी कक्ष में अपनी खुद की सुरक्षा जांच कराते व संबंधित टेबुल पर मोबाइल जमा करते पावती प्राप्त कर निरीक्षण पंजी में उपस्थिति दर्ज करते एफएलसी कक्ष में प्रवेश किया. निरीक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मौजूद इंजीनियर से एफएलसी के संबंध में पूछताछ की. साथ ही उनके द्वारा प्री एफएलसी के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी. निरीक्षण के क्रम में इंजीनियर द्वारा बताया गया कि आजतक कुल बीयू 725, सीयू सात सौ व वीवीपैट सात सौ मशीन का एफएलसी सफलतापूर्वक किया जा चुका है. अंत में ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस परिभ्रमण के बाद डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी कार्य की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ करते सभी से अनुरोध किया कि इसी प्रकार नियमित रूप से अपना अमूल्य समय का योगदान देकर एफएलसी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करायें व लगातार ईसीआईएल के प्रतिनियुक्त इंजीनियर व एफएलसी कार्य में संलग्न अन्य कर्मियों व पदाधिकारियों के कार्य की निगरानी करते रहें. किसी प्रकार का संशय हो तो इसकी सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दें. निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविंद डीन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे. फोटो – सहरसा 09 – निरीक्षण करते डीएम व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel