[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा फुटपाथ दुकानदारों ने निगम कार्यालय का किया घेराव

फुटपाथ दुकानदारों ने निगम कार्यालय का किया घेराव

0
फुटपाथ दुकानदारों ने निगम कार्यालय का किया घेराव

पांच सूत्री मांगों का नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन सहरसा. नगर निगम के फुटपाथ दुकानदारों ने स्ट्रीट वेंडर्स नगर स्तरीय सहकारी समिति व फुटपाथ दुकानदार संघ वीर कुंवर सिंह चौक द्वारा सोमवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया. फुटपाथ दुकानदार का जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक से निकलकर थाना चौक, गंगजला चौक होते नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. जुलूस में शामिल दुकानदार फुटपाथ दुकानदारों को अविलंब वेंडिंग जोन घोषित कर बसाने, नगर निगम आयुक्त के तुगलकी फरमान वापस लेने, संविधान विरोधी नगर आयुक्त होश में आओ नारे लगा रहे थे. घेराव का नेतृत्व सीएम झा एवं फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते शंकर कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये उजाड़ने का काम किया है. जो फुटपाथ जीविका संरक्षण अधिनियम की धारा 18 का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि संविधान में दिये गये अधिकार का हनन करने का काम रोजगार छीन कर किया है. उन्होंने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए कोई भी निर्णय टीवीसी की बैठकों में लिया जाना है. नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने का निर्णय कर संविधान के मौलिक अधिकारों एवं रोजगार के अधिकारों का उल्लंघन किया है. नगर निगम अविलंब दुकानदारों को बसायें. संगठन सचिव सीएम झा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये उजाड़ने का काम कर रही है जो न्याय संगत नहीं है. प्रशासन अविलंब उजड़े गये फुटपाथ दुकानदारों को बसाये. नौजवान नेता कुंदन कुमार ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के हित में नगर निगम कदम उठाये, अन्यथा विरोध जारी रहेगा. एटा के जिला सचिव प्रभु लाल दास ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के हित के लिए राज सरकार एवं केंद्र सरकार ने कई कानून बनाये. उस कानून के तहत पीएम सम्मन निधि का लाभ दिया. सभी फुटपाथ दुकानदार ने अपने व्यवसाय को चलाने के लिए लोन लिया. ऐसी स्थिति में उसे उजाड़कर उसे मौत के मुंह में धकेल दिया गया है. इस कदम की हम निंदा करते हैं. नगर निगम अविलंब सभी उजाड़े गये फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन बनाकर बसाने की मांग करते हैं. सभा की अध्यक्षता दुकानदार संघ के मुख्य कार्यपालक दीपक कुमार सिंह ने की. नगर आयुक्त के नाम पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें टीवीसी की बैठक में लिए गये निर्णय के आलोक में वेंडिंग जोन की घोषणा एवं सभी फुटपाथ दुकानदारों को अस्थाई रूप से बसाने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने की कार्यवाही पर रोक लगाने, सभी फुटपाथ दुकानदारों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ उपलब्ध कराने, केबीसी की बैठक में लिए गये प्रस्ताव की कार्यवाही की प्रति सभी टीवीसी के सदस्यों को लिखित रूप में उपलब्ध कराने की मांग की. सभा को मो समीर रामशरण सिंह, चंचल सिंह, बबलू साह, मनोज दास, पवन साह, राजेश साह, गुड्डू सिंह, मिथिलेश कुमार, जीतू रजक, बैजनाथ, मो अलाउद्दीन, मो आसिफ, वीरेंद्र कुमार, राजू कैलाश ने संबोधित किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel