[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा फुटपाथ दुकानदार संघ ने निकाला मशाल जुलूस

फुटपाथ दुकानदार संघ ने निकाला मशाल जुलूस

0
फुटपाथ दुकानदार संघ ने निकाला मशाल जुलूस

फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने का कर रहे विराेध सहरसा .नगर निगम द्वारा फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये उजाड़ने का विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के फुटपाथ दुकानदारों ने गुरुवार संध्या मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक से निकलकर थाना चौक, सुपर मार्केट, समाहरणालय रोड होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर समाप्त हुआ. स्ट्रीट वेंडर्स नगर स्तरीय सहकारी समिति व फुटपाथ दुकानदार संघ सदस्य फुटपाथ दुकानदारों को अविलंब वेंडिंग जोन घोषित कर बसाने, नगर निगम आयुक्त का तुगलकी फरमान वापस लेने, संविधान विरोधी नगर आयुक्त होश में आओ के नारे लगा रहे थे. मशाल जुलूस का नेतृत्व सीएम झा व फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते शंकर कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये उजाड़ने का काम किया है. जो फुटपाथ जीविका संरक्षण अधिनियम की धारा 18 का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि संविधान में दिये गये अधिकार का हनन करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए कोई भी निर्णय टीवीसी की बैठकों में लिया जाना है. नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने का निर्णय कर संविधान के मौलिक अधिकारों एवं रोजगार के अधिकारों का उल्लंघन किया है. नगर निगम अविलंब दुकानदारों को बसायें. संगठन सचिव सीएम झा ने कहा कि प्रशासन अविलंब उजाड़े गये फुटपाथ दुकानदारों को बसाये. सभा को संबोधित करते नौजवान नेता कुंदन कुमार ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के हित में नगर निगम कदम उठाए अन्यथा विरोध जारी रहेगा. मौके पर सागर शर्मा, पवन साह, दीपक कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, जीतू रजक, बैजनाथ, मो अलाउद्दीन, सुधीर साह, राजेश साह, दिनेश साह, घोलट यादव, रणजीत साह, सुधीर यादव, सिकंदर ठाकुर सहित अन्य दुकानदार शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel