[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा फारबिसगंज से सहरसा आने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में उड़नदस्ता टीम तैनात

फारबिसगंज से सहरसा आने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में उड़नदस्ता टीम तैनात

0
फारबिसगंज से सहरसा आने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में उड़नदस्ता टीम तैनात

सरायगढ़ से सहरसा तक तस्करों के विरुद्ध आरपीएफ का स्पेशल अभियान ट्रेनों में तस्करी रोकने के लिए ललितग्राम से सहरसा तक सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेन में उड़ान दस्ता टीम तैनात नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से नजदीकी रेलवे स्टेशन से आने वाली सभी ट्रेनों की होगी जांच सहरसा. नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से सटे नजदीकी रेलवे स्टेशन से आने वाली सभी मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की जांच शुरू कर दी गयी है. रेलवे इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल क्षेत्र से गांजा सहित नशीला पदार्थ भारत के विभिन्न बड़े रेलवे स्टेशनों पर तस्करों द्वारा पहुंचाया जा रहा है. इसके बाद नेपाल से सटे सभी रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. वहीं सुपौल-सहरसा-मधेपुरा आने वाली सभी मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की जांच की जा रही है. तस्करों के विरुद्ध इस अभियान को लेकर रेल मंडल के निर्देश पर सहरसा पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है. बुधवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम और चेकिंग स्क्वाॅयड टीम सहरसा से सरायगढ़ और सरायगढ़ से सहरसा तक सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की जांच की गयी. वहीं चेकिंग स्क्वाॅयड टीम द्वारा बगैर टिकट यात्रा करने वालों की भी जांच की गयी हालांकि, खबर लिखे जाने तक जांच चल रही थी. वहीं सरायगढ़ से सहरसा तक ट्रेनों में आरपीएफ द्वारा यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया. इस अभियान के तहत यात्रियों को सतर्क किया गया कि ट्रेनों में अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु या यात्री मिले या दिखे तो तुरंत नजदीकी रेल कर्मचारी या हेल्पलाइन नंबर 139 पर इसकी सूचना दें. यहां बता दें कि बीते मंगलवार को सुपौल से सहरसा आ रही वैशाली एक्सप्रेस के एक सामान्य कोच से करीब 46 किलो गांजा बरामद किया गया था. इसके बाद फारबिसगंज व ललितग्राम से सहरसा आने वाली सभी ट्रेनों में जांच सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वहीं मेल एक्सप्रेस ट्रेन में उड़न दस्ता टीम को तैनात किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel