[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा गैस सिलेंडर में लगी आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

गैस सिलेंडर में लगी आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

0
गैस सिलेंडर में लगी आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

सहसौल पंचायत के गड़ेरी टोला की घटना, घरेलू सामान जला, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित सोनवर्षाराज: प्रखंड क्षेत्र की सहसौल पंचायत के वार्ड संख्या 07 स्थित गड़ेरी टोला में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार गड़ेरी टोला निवासी विपिन पाल के घर में सुबह भोजन बनाया जा रहा था. इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर के पास अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे घर में धुआं भर गया. आग लगते ही परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने साहस और समझदारी का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. इस घटना में घर में रखा कुछ घरेलू सामान आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे. घटना के बाद टोला में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही. स्थानीय लोगों ने रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि गैस पाइप, रेगुलेटर और अन्य उपकरणों की समय-समय पर जांच करानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. यह घटना एक बार फिर रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग और सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित करती है. ग्रामीणों की सजगता और सामूहिक प्रयास से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel