[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा आधी रात को आग ने उजाड़ दिया आशियाना

आधी रात को आग ने उजाड़ दिया आशियाना

0
आधी रात को आग ने उजाड़ दिया आशियाना

पिपरा कोसी बांध टोला में 10 परिवार हुये बेघर, बच्चों की किताबें से लेकर जीवन भर की कमाई तक राख सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र के उटेसरा पंचायत अंतर्गत पिपरा कोसी बांध टोला में शुक्रवार की देर रात लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली. रात की खामोशी को चीरती आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में सबकुछ जलकर राख हो गया. घटना के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे. अचानक उठी आग की लपटों और धुएं ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया. लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन घरों में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बच्चों की किताबें, आभूषण, नकदी और बकरियां तक जलकर खत्म हो गयी. इस भीषण अगलगी में सुमित्रा देवी, चूषमा कुमारी, मीणा देवी, प्रदुमन कुमार, मनीता देवी, जानकी देवी, आशा देवी और पुनीता देवी समेत कई परिवार पूरी तरह बेघर हो गये. पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. सबसे अधिक नुकसान चूषमा देवी को हुआ, जिनका एक लाख रुपये से अधिक नगद जल गया. वहीं सुमित्रा देवी के 60 हजार रुपये नगद के साथ करीब आधा दर्जन बकरियां भी आग में झुलस कर मर गयी. परिवारों का कहना है कि अब उनके पास पहनने और खाने तक का सामान नहीं बचा है. स्थानीय मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों का कहना है कि आग बिजली की शॉर्ट सर्किट या अलाव से लगने की आशंका है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गये और आग बुझाने की कोशिश में लग गये. बाद में पहुंचे दमकल दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अंचल अधिकारी पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अंचल कर्मियों को मौके पर भेजा गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जायेगी. भाकपा के अंचल सचिव उमेश चौधरी ने कहा कि यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की कमी और बिजली व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा कर रही है. फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं और प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel