[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा फसल क्षतिपूर्ति में उगाही का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग

फसल क्षतिपूर्ति में उगाही का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग

0
फसल क्षतिपूर्ति में उगाही का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग

सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र के उटेसरा पंचायत में फसल क्षतिपूर्ति आवेदन के नाम पर कथित अवैध उगाही को लेकर किसानों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा. आक्रोशित किसानों ने पंचायत सरकार भवन उटेसरा तथा कृषि भवन सलखुआ पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. किसानों का आरोप है कि कृषि समन्वयक द्वारा बिचौलियों के माध्यम से क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है. इससे वास्तविक जरूरतमंद किसान लाभ से वंचित हो सकते हैं. प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि एक ओर प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है, वहीं दूसरी ओर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में भी उन्हें परेशान किया जा रहा है. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भाकपा नेता ओमप्रकाश नारायण मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को सलखुआ बुलाकर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रदर्शन का नेतृत्व मुखिया अनिल कुमार, सरपंच सोनेलाल यादव, संजीव कुमार और नंदकिशोर यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पंचायत कृषि समन्वयक विपिन कुमार विनीत द्वारा मनमानी करते हुए आवेदन प्रक्रिया में बिचौलियों को शामिल किया गया है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार एवं जिला परामर्शी मनोज सिंह सलखुआ कृषि कार्यालय पहुंचे. उन्होंने किसानों की शिकायतों को सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिजीत कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये. मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार, इंद्रपाल सिंह, वकील कुमार, भाकपा के अमर कुमार पप्पू, घनश्याम यादव अमीन समेत दर्जनों किसान माैजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel