[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहयोग व जन कल्याण शिविर के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

सहयोग व जन कल्याण शिविर के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

0
सहयोग व जन कल्याण शिविर के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से मंगलवार से आयोजित होने वाले सहयोग सह जन कल्याण शिविर की तैयारियों एवं लंबित आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की. बैठक में सहयोग शिविर के लिए प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति, राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों तथा विभिन्न राजस्व मामलों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया. जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के अविलंब, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया. बैठक में कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 15 चिह्नित स्थलों पर सहयोग शिविर का आयोजन जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया जायेगा. वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16, 17 एवं 18 जून को जन कल्याण शिविर भी आयोजित किए जायेंगे.

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर से संबंधित प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें. जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत एवं सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके. राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान यह पाया कि कुछ अंचलों, विशेषकर बनमा ईटहरी, नवहट्टा, सौरबाजार एवं महिषी द्वारा पूर्व में दिए गये निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है. इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों का यथाशीघ्र शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिससे आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel