[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जनगणना को लेकर लगा शिविर, प्रगणकों को मिला नियुक्ति पत्र

जनगणना को लेकर लगा शिविर, प्रगणकों को मिला नियुक्ति पत्र

0
जनगणना को लेकर लगा शिविर, प्रगणकों को मिला नियुक्ति पत्र

सलखुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को भारत की जनगणना से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान जनगणना के तहत निर्धारित 27 बिंदुओं के अंतर्गत प्रतिनियुक्त सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को मकान सूचीकरण कार्य के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मकान सूचीकरण का कार्य दो मई से प्रारंभ होकर 31 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जनगणना की आधारभूत कड़ी है, जिसे समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरा करना अनिवार्य है. बैठक में मौजूद पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में ही कार्य करें तथा विभागीय नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें. साथ ही निर्देश दिया गया कि किसी भी राजस्व ग्राम की सीमा का अतिक्रमण न हो, एक भी मकान सूचीकरण से छूटे नहीं और किसी मकान का दोबारा सूचीकरण नहीं किया जाये. अधिकारियों ने कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी. यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर सहायक चार्ज पदाधिकारी सह बीएओ अभिजीत कुमार सहित विभिन्न टेबलों पर तैनात राजीव रंजन सरोज, अशोक कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशफाक आलम, नितेश नंदन, हरेराम कुमार, आबिद आलम, राजेश भारती, दिनेश सिंह, रामचंद्र पंडित, आईटी सहायक अभिषेक कुमार, गौतम प्रकाश, रोहित कुमार, अमरदीप कुमार, संतोष रजक, संतोष कुमार समेत कई शिक्षक व संबंधित कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel