[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा Saharsa News : जिले के युवा उद्यमी कुमार प्रवीन को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Saharsa News : जिले के युवा उद्यमी कुमार प्रवीन को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

0
Saharsa News : जिले के युवा उद्यमी कुमार प्रवीन को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट Saharsa News : आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की दुनिया में भारत का नाम रोशन करते बिहार के सहरसा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल आरएफएल जैसे मंच तक पहुंचे मायटेस्टा टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं सीईओ कुमार प्रवीन को प्रतिष्ठित ग्लोबल रिकॉग्रिशन अवार्ड के लिए चुना गया है. यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रवीन कुमार को उनके तकनीकी नवाचार, उद्यमिता एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में किये गये असाधारण कार्यों के लिए दिया जा रहा है. कुमार प्रवीन के नेतृत्व में मायटेस्टा टेक्नोलॉजी ने बहुत कम समय में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. एक सॉफ्टवेयर डेवलपर से लेकर एक सफल सीईओ तक का उनका सफर प्रेरणादायक है. उनकी कंपनी अत्याधुनिक वेब सॉल्यूशंस, कस्टमाइज़्ड सॉफ्टवेयर एवं स्केलेबल डिजिटल आर्किटेक्चर बनाने में माहिर है. प्रवीन ने ना केवल जटिल तकनीकी समस्याओं का समाधान निकाला है, बल्कि स्टार्टअप एवं स्थापित व्यवसायों के लिए फ्यूचर-रेडी डिजिटल इकोसिस्टम भी तैयार किया है.

इनोवेशन एवं एक्सीलेंस का संगम

ग्लोबल आरएफएल अवार्ड उन लीडर्स को दिया जाता है जो पारंपरिक सीमाओं को तोड़कर कुछ नया करते हैं. प्रवीन कुमार ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हाई एंड कोडिंग स्टैंडर्ड्स एवं आधुनिक यूजर इंटरफेस को प्राथमिकता देते तकनीकी सेवाओं को एक नई ऊंचाई दी है. उनकी कार्यकुशलता एवं क्लाइंट-फर्स्ट अप्रोच ने ही आज उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर खड़ा किया है. अपने इस उपलब्धि को साझा करते प्रवीन कुमार ने कहा कि एक डेवलपर के रूप में उन्होंने हमेशा यही सोचा कि तकनीक ऐसी होनी चाहिए जो समस्याओं को जड़ से खत्म करे. ग्लोबल रिकॉग्रिशन अवार्ड के लिए नामित होना उनके विजन एवं उनके टीम की मेहनत की जीत है. यह सम्मान हमें और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा. बिहार के सहरसा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल आरएफएल जैसे मंच तक पहुंचना ना केवल प्रवीन कुमार की व्यक्तिगत सफलता है. बल्कि यह राज्य के उभरते आईटी टैलेंट के लिए भी एक मिसाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel