[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा निबंधन कार्यालय से हटाया गया अतिक्रमण

निबंधन कार्यालय से हटाया गया अतिक्रमण

0
निबंधन कार्यालय से हटाया गया अतिक्रमण

आज वीर कुंवर सिंह चौक से हटेगा अतिक्रमण सहरसा . इन दिनों शहरी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है. पहले चरण में समाहरणालय के अंदर व बाहर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इस क्रम में सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को निबंधन कार्यालय परिसर व मुख्य सड़क से पूरी तरह अतिक्रमण हटाया गया. सदर एसडीओ श्री तिवारी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन पूरी तरह कमर कस चुकी है अतिक्रमण हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बुधवार को जहां समाहरणालय परिसर से अतिक्रमण हटाया गया. वहीं गुरुवार को निबंधन कार्यालय के बाहर व अंदर से भी अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि अन्य जगहों से भी अतिक्रमण हटाने का कार्य लगातार जारी रहेगा. शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह चौक से भी अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जायेगा. साथ ही अतिक्रमण खाली करने वाली जगह पर फिर से अतिक्रमण ना हो, इसको लेकर सदर थाना को पूरी तरह जवाबदेही दी जायेगी. जिससे फिर से कोई भी अतिक्रमण करने की हिम्मत नहीं जुटा सके. इस मौके पर नगर निगम की टीम एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel