[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा लापरवाही की हद, 15 दिन से सड़क पर गिरा है बिजली का तार, हादसे का डर

लापरवाही की हद, 15 दिन से सड़क पर गिरा है बिजली का तार, हादसे का डर

0
लापरवाही की हद, 15 दिन से सड़क पर गिरा है बिजली का तार, हादसे का डर

बनमा ईटहरी. रसलपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक बोरवा गांव में बीते 15 दिनों से कृषि फीडर का बिजली का तार टूट कर जमीन पर सड़क किनारे गिरा पड़ा हुआ है. इससे ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सता रही है. इसके अलावा तार के टूट कर गिरे पड़े रहने से खेती की सिंचाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है, इससे किसानों की परेशानी भी बढ़ गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद भी उनके द्वारा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है. लिहाजा किसान सहित पूरा ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारी की उदासीनता के कारण परेशान हो रहा है. रसलपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक बोरवा गांव निवासी अखिलेश कुमार, उमेश यादव, शंभु सादा, शिवजी ठाकुर, पिंटू, प्रमोद, राजेन्द्र, दिनेश यादव, रौशन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बीते लगभग 15 दिन पहले आये आंधी तूफान में कृषि फीडर का बिजली की तार टूट कर जमीन पर गिर गया. जो सड़क किनारे आज तक भी गिरा पड़ा हुआ ही है. सड़क किनारे तार के गिरे पड़े रहने से जहां ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सता रही है, वहीं खेती पटवन के लिए बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है. इससे किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत बिजली मिस्त्री से लेकर अधिकारी तक से की, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की. ग्रामीणों के द्वारा जल्द से जल्द गिरे तार की मरम्मति कर कृषि फीडर की विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग बिजली विभाग के अधिकारियों से की गयी है. प्रखंड के विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नंदकिशोर कुमार ने बताया कि मिस्त्री से जांच करवा लेते हैं. अगर तार गिरा होगा तो ठीक करवा दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel